कलेक्ट्रेट में होगा झबरेड़ा, पिरान कलियर, रूड़की, खानपुर के प्रत्याशियों का लेखांकन निरीक्षण

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 फरवरी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने विधान व्यय प्रेक्षक द्वारा विधान सभा स्तर पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के दैनिक लेखांकन के निरीक्षण के सम्बन्ध में अवगत कराया है कि विधान सभा क्षेत्र 29 झबरेड़ा, 30 पिरान कलियर, 31 रूड़की, 32 खानपुर के प्रत्याशियों का प्रस्तावित तृतीय लेखांकन निरीक्षण 12 फरवरी को सवेरे 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक प्रस्तावित है। अब तृतीय लेखांकन निरीक्षण हेतु निरीक्षण स्थल संशोधित करते हुये कलक्ट्रेट भवन स्थित सभागार कक्ष हरिद्वार निर्धारित किया गया है।