विडियो :-पूरी तरह से फ्लाप रही कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा-विदित शर्मा

Politics
Spread the love

कमल खडका


भाजयुमो ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को पतन यात्रा बताते हुए सडक को गंगाजल से धोकर किया शुद्धिकरण
हरिद्वार। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को पतन यात्रा बताते हुए भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राठी चौक पर सड़क पर गंगा जल छिड़क कर शुद्धिकरण किया। भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को हरकी पड़ी पर गंगा की पूजा करने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस सरकार ने गंगा का नहर बना दिया था। ऐसे नेताओं का पूरोहितों को भी विरोध करना चाहिए था।

शनिवार को उत्तरी हरिद्वार के राठी चौक से शुरू हुई कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का विरोध करते हुए विदित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन रैली पूरी तरह से फलॉप रही है। रैली से साबित हो गया है कि कांग्रेस जनता के बीच जनाधार पूरी तरह से खो चुकी है। अब कांग्रेस के नेता गंगा की शरण में जाकर पूजा करने का पाखंड एवं दिखावा कर रहे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गंगा को नहर बनाकर करोड़ों अनुयायियों की आस्था से खिलवाड़ किया। लेकिन अब भाजपा की सरकार ने स्कैप चैनल शासनादेश बदलने का काम किया।

मंडल महामंत्री अंकुश भाटिया ने कहा कि कांग्रेस ने 60 सालों में जनता के साथ लूट खसोट करने का काम किया। युवाओं को रोजगार न देकर छल कपट किया। लेकिन भाजपा सरकार में सभी वर्गो का समान रूप से विकास हो रहा है। रोजगार देने के साथ स्वरोजगार देने का रास्ता खोला गया है। मीडिया प्रभारी विकल राठी ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार पूरी तरह से समाप्त हो गया है। मीडिया, पंपलेट, फलैक्स और सोशल मीडिया के माध्यम तक ही कांग्रेस सीमित रह गई है। परिवर्तन यात्रा के नाम जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली है।

इस दौरान वार्ड महामंत्री रूपेश बंसल, मंडल कोषाध्यक्ष बलकेश राजोरिया, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रामअवतार शर्मा, सन्नी गिरी, सतनाम सिंह, राजेश सोनी, रोहित भटनागर, राजेश चौधरी, तरसेम महाजन, लक्षित भारद्वाज, चिराग अरोरा, अंशुल अग्रवाल, ऋषि चौहान, मंगल प्रजापति, राहुल साहू, मनोज थापा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *