कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया सोनिया गांधी का जन्म दिन

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 दिसम्बर। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्री अध्यक्षा सोनिया गांधी के 76वें जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय अग्रवाल के कार्यालय पर मिष्ठान वितरण किया और सोनिया गांधी की दीघार्यू की कामना की। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से हिमाचल के लोगों ने भाजपा को दरकिनार कर कांग्रेस को भारी बहुमत से जीत दिलायी।

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पुनः अपने वापस खोए हुए आधार को पा रही है। जनता भाजपा के भंवर जाल से बाहर निकल रही है। बेरोजगारी, भूखमरी, महिलाओं पर अत्याचार जनता का मुख्य मुद्दा था और इसी को लेकर भाजपा सत्ता में आई थी। लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा ने इसे दरकिनार कर दिया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी, प्रदेश सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव व युवा कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष रविश भटीजा ने कहा कि सोनिया गांधी का जन्म दिवस मनाते हुए कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

कांग्रेस के कार्यकर्ता नए जोश के साथ जनता के बीच जाकर राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हिमाचल में मिली जीत के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जिला महासचिव दिनेश पंुडीर, आईटी अध्यक्ष आकाश बिरला, शुभम जोशी, मनोज सैनी, रचित अग्रवाल, हरद्वारी लाल, मनोज जाटव, दिनेश दुबे, सत्यपाल शास्त्री, श्रमिक नेता श्याम सिंह, सतेंद्र वशिष्ठ, राजेंद्र श्रीवास्तव, अमित नौटियाल, त्रिपाल शर्मा, वीरेंद्र भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता, अजय दास महाराज, संदीप कुमार, राजेश चैहान, राशिद अंसारी, ओमप्रकाश शर्मा, वसीम सलमानी, रणवीर शर्मा, बीपी चैहान आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *