तनवीर
कप्तान अजय सिंह एवं पुलिस टीम की इरशाद खान ने की प्रशंसा
हरिद्वार :-पुलिस ने 201 गुम हुए मोबाइल मालिकों को सोपे जाने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इरशाद खान ने एसएसपी अजय सिंह एवं उनकी पुलिस टीम का आभार जताया। इरशाद खान की पत्नी एडवोकेट बेबी नाज का भी मोबाइल पूर्व में गुम हो गया था। पुलिस मे गुम हुए मोबाइल की शिकायत दर्ज करने के पश्चात शनिवार को पुलिस ने एडवोकेट बेबी नाज का गुम हुआ मोबाइल लौटाया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इरशाद खान ने एसएसपी अजय सिंह एवं उनकी पुलिस टीम का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस कप्तान अजय सिंह आम जनमानस की शिकायतों का संज्ञान लेकर त्वरित हल कर रहे हैं।
लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। गुम हुए 201 मोबाइल उनके मालिकों को वापस कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाए। पुलिस की कार्यशैली की जितनी भी प्रशंसा की जाए उतना कम है। पुलिस कप्तान अजय सिंह पीड़ितों को न्याय दिलाने में सक्षम अधिकारी हैं। जनपद को नशा मुक्त करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। नशे के सौदागरो पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा रहा है।अपराधियों पर नकेल कसने का काम किया जा रहा है। लोगों का विश्वास पुलिस पर बढ़ रहा है। मोबाइल लौटाए जाने पर उन्होंने एसएसपी अजय सिंह एवं उनकी पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
