राज्य स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

Politics
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 9 नवम्बर। राज्य स्थापना दिवस पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने आर्यनगर स्थित शहीद उधम सिंह चौक से चंद्राचार्य चौक तक पदयात्रा का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि कि उत्तराखंड राज्य बनाने का जो सपना आंदोलनकारियों व उत्तराखंड की जनता ने देखा था वह अधूरा रह गया।

कांग्रेस सरकार ने उत्तराखंड बनने के बाद जगह-जगह उद्योग लगाए तथा युवाओं को रोजगार दिया। परंतु भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते उद्योग धीरे-धीरे बंदी की ओर पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। आमजन के सपने चूर-चूर हो गए हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार धार्मि स्थलों का सरकारीकरण कर रही है। मठ मंदिरों में रिसीवर के रूप में सरकारी नुमाइंदे बैठा दिए गए तथा तीर्थ पुरोहितों को बेरोजगार कर दिया। सरकार की नीतियों के चलते व्यापार ठप्प है।

सभी का रोजगार चैपट हो गया। ऐसे उत्तराखण्ड की कल्पना किसी ने नहीं की थी। पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी व श्रमिक नेता मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार ने की नीतियों के चलते उत्तराखण्ड में बेरोजगारी बढ़ रही है। महापौर अनीता शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिमलापांडे, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि उत्तराखंड की नारी व यहां का पानी उत्तराखंड की पहचान रही है।

भाजपा राज में उत्तराखंड में महिलाओं का लगातार शोषण हो रहा है। भाजपा विधायकों पर ही महिलाओं के शोषण के आरोप लगे हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। पदयात्रा में हाजी रफी खान, ओपी चौहान,डा.महेंद्र राणा, महेश प्रताप राणा, हाजी नईम कुरैशी, धर्मपाल ठेकेदार, महापौर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, राजीव चैधरी, रवि बहादुर, बीएस तेजियान, युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, डा.दिनेश पुंडीर, चै गुलवीर सिंह, नावेज अंसारी, यशवंत सैनी, सपना सिंह, शैलेंद्र एडवोकेट, सईदा कुरेशी, शुभम अग्रवाल, शिव कुमार जोशी, रचित अग्रवाल, विपिन पेवल, कौशल राजपूत, नीलम धीमान, श्रमिक नेता राजवीर चैहान, मुसर्रत आजम सैफी, हाजी शेरू अंसारी, अनिल भास्कर, अकिंत चैहान, दिव्यांश अग्रवाल, वरुण बालियान, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद सोहेल कुरेशी, विशाल राठौर, पार्षद इसरार अहमद, पार्षद मेहरबान खान, पार्षद साहबुद्दीन, पराग चाकलान, विनोद कश्यप, विभाष मिश्रा, राजेश चैहान, वीरेंद्र भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता, जगदीश प्रसाद, त्रिपाल शर्मा, सुमित भाटिया, जगदीप असवाल, विशाल काठी, वेदपाल तेजियान, गोविंद सिंह बिष्ट, नरेश चंद्र सेमवाल, तहसीन कुरैशी, शिवम खेवरिया, उदित विद्याकुल, ओम प्रकाश शर्मा, आकाश भाटी, मनीराम बागड़ी, देवाशीष भट्टाचार्य, जुबेर आलम, धूम सिंह सैनी, सत्येंद्र वर्मा, मोहन राणा, अरुण सिंह चैहान, सुनील साहू, बृजमोहन बड़थ्वाल, जितेंद्र चैधरी आदि अनेक कांग्रेस जन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *