कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया शिवालयों में जलाभिषेक

Politics
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 5 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ धाम मे पूजा अर्चना करने को केवल छवि चमकाने का प्रयास बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वर्ष 2019 में केदारनाथ दौरे पर आए प्रधानमंत्री द्वारा गयी घोषणाओं के अनुरूप धरातल पर कोई काम नहीं प्रदेश महासचिव डा.संजय पालिवाल ने कहा कि 2019 में केदारनाथ धाम आए प्रधानमंत्री मोदी कई घोषणाएं कर गए थे। लेकिन किसी घोषणा के अनुरूप धरातल पर कोई काम नहीं हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया हाल ही में राज्य में आयी आपदा में लगभग 100 लोगों की जान चली गयी। लेकिन सरकार पीड़ितों का राहत देने में पूरी तरह विफल रही। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के चारों धाम समान रूप से पूज्नीय हैं। चारों धामों की बराबर मान्यता है। सभी को समान रूप से पूजा जाना चाहिए। प्रत्येक शिवालय में भगवान केदारनाथ बाबा के दर्शन होतें हैं। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी शिवालयों में जलाअभिषेक किया। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द देवस्थानम बोर्ड भंग करे।
इस अवसर पर सभी ब्लाक अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक किया।

ज्वालापुर में नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने तीर्थ पुरोहित पं.संजय भारद्वाज, सचिव राजेश चौहान, सचिव हरजीत सिंह, वेदपाल तेजियान, विजय सिंह सैनी, मोहित सैनी, पं.नवीन, बलवंत आदि कांग्रेसजनों के साथ जलाभिषेक किया। सुभाषनगर ब्लॅक अध्यक्ष कैलाश प्रधान ने सुभाषनगर में चंद्रमा प्रसाद, रामयतन सिंह, बहादुरराम आर्य, विजय पटेल, दिग्विजय यादव, जगदीश प्रशाद, पीएल गुप्ता, नीरज कुमार आदि के साथ जलाभिषेक किया।

कनखल बलाक अधयक्ष शुभम अग्रवाल ने भी दुखभंजन महादेव मंदिर में उत्कृष वालिया, नीटू शर्मा, जेपी सिंह, संजय सहगल, हरद्वारी लाल, जतिन हांडा, रणवीर सिंह, नितिन कश्यप आदि कार्यकर्ताओं के साथ जलाभिषेक किया। मायापुर ब्लाक अध्यक्ष रवि कश्यप ने नर्मदेश्वर महादेव भूपतवाला में पार्षद महावीर वशिष्ठ, विमल वशिष्ठ, रिषभ वशिष्ठ, नीलम शर्मा, राजा वर्मा, राजेन्द्र गौड़, शुभम जोशी, अक्षय कुमार, सुनील, राजेश, संजय, दर्शन लाल, आकाश आदि के साथ जलाभिषेक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *