कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पालिक अध्यक्ष का पुतला:-देखे विडियो

Politics
Spread the love

कमल खडका

मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में फेल पालिका अध्यक्ष-महेश प्रताप राणा

हरिद्वार, 12 जुलाई। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस अवसर पर महेश प्रताप राणा ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष की कार्यशैली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेंगे। नगर पालिका के जन विरोधी फैसलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिवालिकनगर नगर पालिका में जन समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। मूलभूत सुविधाओं से शिवालिक नगर क्षेत्रवासी वंचित हैं। उन्होंने कहा कि पार्कों की भूमि पर अनैतिक तरीके से कब्जा किए जाने की योजनाएं चलायी जा रही हैं।

गृहकर को शासनादेश का पालन भी नहीं किया जा रहा है। महेश प्रताप राणा ने कहा कि शिवालिकनगर नगर पालिका क्षेत्र की समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। ब्लाॅक अध्यक्ष गुलबीर चैधरी ने कहा कि शासनादेश के विरूद्ध गृह थोप कर पालिका क्षेत्र के नागरिकों का शोषण किया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा हठधर्मिता अपना रहे हैं। शिवालिक नगर वार्डो की हालत खराब है। सड़कों के गड्ढों में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी बनी हुई है। सुभाष नगर के लोग गंदे पानी के भरने से संक्रामक रोगों से जुझ रहे हैं।

अशोक उपाध्याय, श्रमिक नेता विकास सिंह ने कहा कि सुभाष नगर की समस्याओं का हल नहीं हो पा रहा हैं। कई वर्षो से सुभाष नगर में जलसंकट बना रहता है। सड़कों की हालत खराब है। नालियां टूटी हुई है। पानी निकासी का कोई समाधान नहीं है। सुभाष नगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान व यशवंत सैनी ने कहा कि सुभाष नगर की दयनीय हालत हो चुकी है। सड़कों व घरों के आसपास नालियों का गंदा पानी एकत्र हो रहा हैं।

लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पालिका अध्यक्ष क्षेत्र के विकास में कोई योगदान नहीं दे रहे हैं। भेल श्रमिक नेता राजवीर चैहान ने कहा कि श्रमिकों की हालत ठीक नहीं है। राज्य व केंद्र सरकार श्रमिकों के हितों में काम नहीं कर रही है। सुभाष नगर की जनता काफी अर्से से जलभराव से निजात की मांग करती चली आ रही है। लेकिन समस्याओं का हल नहीं हो पा रहा है।

पुतला दहन करने वालों में मनीराम बागड़ी, मेहर सिंह, सतेंद्र वर्मा, शिवनारायण यादव, एलएस रावत, कमल रोहिला, कपिल, मोहन राणा, आरएम अस्थाना, नीरज प्रधान, अमित तेजियान, विजय पटेल, वीपीएस तेजियान, चंद्रमा प्रसाद, शिवदत्त शर्मा, जटाशंकर श्रीवास्तव, अमित, राकेश सिंह, धर्मेन्द्र, वीरेंद्र शर्मा, भानुप्रताप, हेमराज सैनी, जगदीश रावत, राजीव मौर्या, मनोज मांझी, अशोक ठाकुर, वीरेंद्र तेश्वर, उमेश आदि शामिल रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *