नगर निगम की भूमि से अवैध कब्जे हटाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 जून। नगर निगम भूमि को अवैध कब्जों से कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकरी मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टॉउन हॉल कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा नगर निगम की भूमि से अवैध कब्जे हटाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधि जनता की आवाज पर निगम की भूमि से अवैध कब्जे हटाने की मांग कर रहे हैं। संगम शर्मा एवं सुमित भाटिया ने कहा कि बार बार धरना प्रदर्शन करने के बावजूद निगम की भूमि से अवैध कब्जे नहीं हटाए जा रहे हैं।

कांग्रेस अनूसूचित विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार एव मनोज सैनी ने कहा कि राजनीतिक संरक्षण में किए गए नगर निगम की भूमि से कब्जे नहीं हटाए गए आंदोलन और अनशन किया जाएगा। प्रदेश सचिव दिनेश पुंडीर एव मनोज जाटव ने कहा निगम की भूमि पर अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बृजमोहन बड़थ्वाल, नकुल महेश्वरी, पुनीत कुमार, तहसीन अंसारी ने भी अपने विचार रखे।

धरना प्रदर्शन में नावेज अंसारी, आकाश बिरला, समर्थ अग्रवाल, दिव्यांश अग्रवाल, हरद्वारी लाल, नवाज अब्बाशी, सत्येंद्र शर्मा, राजकुमार ठाकुर, सोनू लाला, हरीश सिंघल, अंकित चौधरी, रहीश अब्बाशी, दीपक चौ हान, अजय दास महाराज, रोशनलाल, रणवीर शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, तेजस्वी गुप्ता, अनिल राठौर, पवन साहू, श्यामलाल, मोनू कुमार, सचिन पालीवाल आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *