हरिद्वार, 3 जून। ग्राम ऐथल में महिला की हत्या का खुलास करते हुए थाना पथरी पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पहली पत्नि के रहते दूसरी शादी करना चाहता था। पत्नि के दूसरी शादी के लिए राजी नही होने पर आरोपी उसके साथ अकसर मारपीट करता था। पत्नि के नहीं मानने पर उसने मूंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया था।
बृहष्पतिवार को ग्राम ऐथल निवासी महिला की उसके पति द्वारा हत्या कर दी गयी थी। महिला के भाई ने उसके पति और पति के भाईयों को नामजद कराते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने आरोपी पति जाहिर हसन पुत्र वहीद निवासी ग्राम ऐथल को ग्राम बुक्कनपुर से गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।