कांग्रेस महासचिव हरीश रावत जयंत चौधरी के आवास पर गए

Haridwar News Politics
Spread the love

तनवीर

दिवंगत किसान नेता अजित सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत आज राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत किसान नेता चौधरी अजीत सिंह के आवास पर गए और उनके पुत्र व लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह से मिलकर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया।
यह जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह कि पिछले दिनों देहांंत हो गया था। हरीश रावत उन दिन बीमारी से जूझ रहे थे।इसलिए संवेदना प्रकट करने जयंत चौधरी के आवास पर गए और किसान नेता के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत किसान नेता की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।