जनपद के सभी प्रमुख नगरों में बनाए जाएं राजा विजय सिंह के नाम पर चौक-महंत शुभम गिरी

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 11 अगस्त। सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शुभम गिरी ने शहीद राजा विजय सिंह के नाम पर जनपद के हरिद्वार, रूड़की व लकसर नगर में प्रमुख स्थानों पर चौक का निमार्ण करने की मांग की है। कुंजा बहादुरपुर में राजा विजय सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करत हुए महंत शुभम गिरी ने कहा कि कुंजा बहादुरपुर के राजा विजय सिंह ने अपनी रियासत अंग्रेजों के अधीन नहीं की और अंग्रेजों को मूंहतोड़ जवाब दिया।

ऐतिहासिक रूप से विख्यात कुंजा बहादुरपुर गांव राजा विजय सिंह के शहीद होने के बाद दोबारा से बसा। तत्कालीन सहारनपुर के सांसद चौधरी यशपाल सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश नारायण दत्त तिवारी ने शहीद राजा विजय सिंह का स्मारक बनाने की घोषणा की थी और स्मारक कुंजा बहादुरपुर में है।

उत्तराखंड सरकार को हरिद्वार गौरव शहीद राजा विजय सिंह की प्रतिमा रुड़की, मंगलौर, लक्सर, हरिद्वार मैं लगानी चाहिए और उन्हें सम्मान देना चाहिए। महंत शुभम गिरि ने कहा कि यदि पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें मंगलौर, कलियर या लक्सर से प्रत्याशी बनाती है तो चुनाव जीतने पर राजा विजय सिंह की विशाल प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा और उनके नाम से एक अस्पताल भी बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वे संबंध में जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *