कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया कोरोना वारियर को सम्मानित

Politics
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 4 जून। महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव बादल गोस्वामी के संयोजन में कोरोना वारियर को सम्मानित किया गया। खड़खड़ी फाटक स्थित धर्मशाला में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में मेयर अनिता शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शर्मा गौड़, पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद कैलाशचंद भट्ट, बलराम गिरी कड़क आदि ने लाॅकडाउन के दौरान सेवा कार्यो में योगदान करने वाले क्षेत्र के 31 कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

स्वागत समारोह में मेयर अनिता शर्मा को मां अन्नपूर्णा रसोई के सदस्यों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका अभिनन्दन किया। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि लाॅकडाउन में परेशानियों में फंसे गरीब, मजदूरों, निराश्रितों की मां अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव बादल गोस्वामी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शर्मा गौड़ के नेतृत्व में कार्यकताओं भोजन वितरित कर सराहनीय कार्य किया। लाॅकडाउन में फंसे बाहरी राज्यों के लोगों को भी रसोई के माध्यम से राहत पहुंचायी गयी। पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यो से मानवता को जो संदेश दिया है। उसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा कि अनवरत रूप से रसोई का संचालन कर सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान करने वाले कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया जाना चाहिए।

बादल गोस्वामी व राजीव शर्मा गौड़ ने कहा कि लाॅकडाउन में लगातार हजारों निराश्रितों सुबह शाम भोजन उपलब्ध कराया गया। साथ ही जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री भी वितरित की गयी। मां अन्नपूर्णा रसोई के अलावा समाजसेवा में अपना योगदान दे रहे 31 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया है। जिन्होंने मानव कल्याण में अपना योगदान दिया। बिना भेदभाव के सेवा क्षेत्र में रात दिन जुटे रहे। उन्होंने कहा कि गरीब, निसहाय निर्धन परिवारों की जरूरत को पूरा करने से मन को प्रसन्नता मिलती है। धर्मनगरी में बाहर से आए यात्रियों को भी भूखा नहीं सोने दिया गया। घर घर जाकर जरूरतमंदों को राशन किट भी उपलब्ध करायी गयी।

अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से दिनरात भोजन की आवश्यकताओं को पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि लाॅकडान का पालन कराने में सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका प्रशसंनीय है। लोगों को इस गंभीर बीमारी कोरोना वायरस के प्रति भी समय समय पर कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूक किया जाना अच्छे कार्यो की श्रेणी में आता है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े सम्मान पत्र प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा, राजन खन्ना, देवेंद्र चावला मौजूद रहे। वीर गिरी शिवम तेरी गोविंद गिरी भंडारी,  विपिन नेगी सोनू चैहान शुभम गिरी सोनू गुप्ता किशनपाल गिरी, ऋषभ कांत गिरी, प्रेम रस्तोगी,नारू नरेंद्र राजपूत, विक्की शर्मा नीतीश गिरी कुणाल गिरी एडवोकेट हरीश साहनी, ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप गार्गी राय व्यापारी नेता शिव कुमार कश्यप, मनोज शर्मा एडवोकेट , बलराम गिरि कड़क, प्रमोद गिरी पत्रकार, कमल खड़का, मनोज गिरी आशीष शर्मा, सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल चंदोला को सम्मानित किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *