सुभाष घाट व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Politics
Spread the love

कमल खडका
व्यापारी बोले टैक्स, बिजली, पानी के बिलों में दी जाए छूट
हरिद्वार, 9
दिसंबर। प्रदेश व्यापार मंडल की इकाई सुभाष घाट व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पद के प्रति निष्ठा की शपथ लेकर व्यापारी हितों में कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान व्यापारियों ने मांग करते हुए कहा कि टैक्स, बिजली, पानी के बिलों में व्यापारी वर्ग को छूट दी जाए। बुधवार को सुभाष घाट स्थित एक होटल में सुभाष घाट व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मयंक मूर्ति भट्ट व संचालन महानगर महामंत्री सुमित अरोड़ा ने किया।

महानगर अध्यक्ष ने अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र वधावन, उपाध्यक्ष धीरज अरोड़ा, राजकुमार मल्होत्रा, रामगोपाल दाऊजी, सोनल गर्ग, महामंत्री प्रवीण शर्मा, मंत्री विशाल भट्ट, रामकिशोर अग्रवाल, संयुक्त मंत्री पंकज अरोड़ा, संगठन मंत्री सुमित शर्मा, कोषाध्यक्ष मधुर अरोड़ा, प्रवक्ता मनोज सिरोही, मीडिया प्रभारी कमल खड़का, कार्यकारिणी सदस्य सुनीता शर्मा, नितेश मल्होत्रा, गौरव बंसल, सुधीर अरोड़ा और संरक्षक मंडल के महंत केदार पुरी, राजेंद्र चैटाला, हर्षवर्धन, रमेश शर्मा, सुरेश भाटिया, सचिन शर्मा, वीरेंद्र तिवारी, घनश्याम त्रिपाठी, आनंद विरमानी, वेद प्रकाश बत्रा, सत्येंद्र वर्मा को शपथ ग्रहण कराई।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथी प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहा कि लॉकडाउन की मार अब तक व्यापारी झेल रहे हैं। बड़े स्तर पर कुंभ मेले होने की भी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। सरकार लगातार सभी मुख्य स्नान पर्वो को रद्द कर रही है जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने कहा कि सरकार को हरिद्वार के व्यापारियों को बिजली-पानी के बिलों के साथ ही अन्य टैक्स में छूट देनी चाहिए। लाॅकडाउन के कारण व्यापारी वर्ग पूरी तरह टूट चुका है। टैक्स के नाम पर व्यापारियों को और परेशान नहीं किया जाना चाहिए। कुंभ को लेकर भी सरकार को स्थिति साफ करनी चाहिए।

जिला महामंत्री तेज प्रकाश साहू ने कहा कि लॉकडाउन से लेकर अब तक व्यापारी संघर्ष करते आ रहे हैं। व्यापारियों को राहत देने के लिए सरकार को साप्ताहिक बंदी में छूट देनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी, जिलाध्यक्ष शिव कुमार कश्यप, सुरेश ठाकुर, जिला महामंत्री तेज प्रकाश साहू, अजय अरोड़ा, जतिन हंडा, विशाल मूर्ति भट्ट, प्रणव पंचभैय्या, हेमंत कश्यप, दीपचंद, दीपक गोयल, हिमांशु राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *