विडियो:-कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अश्विन कौशिक ने लिया पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी से आशीर्वाद

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


युवाओं को आगे बढ़ा रही है कांग्रेस पार्टी- सतपाल ब्रह्मचारी
हरिद्वार, 22 मार्च। कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अश्विन कौशिक ने भूपतवाला स्थित श्री राधा कृष्ण धाम पहुंचकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष नियुक्त किए गए अश्विन कौशिक सेवादल के उद्देश्यों पर चलते समाजसेवा में योगदान करते हुए कांग्रेस को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

युवा और ऊर्जावान कांग्रेस कार्यकर्ता अश्विन कौशिक जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए सेवादल और कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करने के साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करते हुए पार्टी और संगठन को मजबूती देंगे। नवनियुक्त कांग्रेस सेवादल महानगर अध्यक्ष अश्विन कौशिक ने कहा कि पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी युवा कांग्रेसियों कार्यकत्र्ताओं का लगातार मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्हांेने कहा कि सेवादल के उद्देश्यों पर चलकर समाजसेवा करना ही उनका लक्ष्य है। उन्हांेने कहा कि सेवादल हमेशा ही समाज के हित में अपना योगदान देता चला आ रहा है।

जन समस्याओं के निराकरण में हर संभव प्रयास किया जायेगा। आगामी नगर निगम एवं विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का काम किया जायेगा। बढ़ती महंगाई से आम जनता हताशा और निराशा का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए परेशानी का सबब बने हुए है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ सेवादल की रीति-नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए व्यापक स्तर पर अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान हिमांशी बहुगुणा, नितिन कौशिक सहित कई कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण कर नितिन कौशिक क स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *