भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर कांग्रेस कायकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 सितम्बर। भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के संयोजन में जटवाड़ा पुल से रेल चैकी तक भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर व महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों की आवाज बनी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 3600 किमी की पदयात्रा की और भारत की जनता की आवाज बनकर महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

पूर्व महासचिव वरुण बालियान व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि भारत की एकता व अखंड़ता के लिए राहुल गांधी की सोच पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि नाम बदलने की राजनीति करने से अच्छा है कि भाजपा धर्म के नाम पर समाज को बांटने वाली अपनी सोच को बदले। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष अंकित चौहान और पार्षद इसरार सलमानी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश में जहर घोलने का काम कर रही ताकतें कमजोर हुई हैं और भारत जोड़ो यात्रा के प्रभाव से देश में फिर से मोहब्बत और भाईचारे की आवाज बुलंद होने लगी है।

शहाबुद्दीन अंसारी और पार्षद रियाज अंसारी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बेरोजगार नौजवानों की आवाज बुलंद हुई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता इरफान अंसारी और नईम कुरैशी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने देश के गरीब किसान, मजदूर, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध लोगों को आवाज देने का काम किया और आज पूरा देश भाजपा सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैश खुराना व युवा नेता नितिन केश्वर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी आपसी भाईचारा कायम करने और नफरत को दूर करने के उद्देश्य में सफल रहे हैं।

पदयात्रा में मुख्य रूप से पार्षद जफर अब्बासी, तहसीन अंसारी, युवा कांग्रेस के हरिद्वार विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष तुषार कपिल, पार्षद सुहेल कुरेशी, तस्लीम कुरेशी, मेहरबान खान, मकबूल कुरेशी, महावीर वशिष्ठ, रेखा गुप्ता, विमला पांडे, राकेश गुप्ता, अवधेश कुमार, सचिन पालीवाल, शुभम जोशी, याज्ञिक वर्मा, विमल शर्मा साटू, विकास चंद्रा, विजय प्रजापति, करन सिंह राणा, साकिर हुसैन, ऋषभ अरोड़ा, ऐश्वर्य पंत, अजय गिरी, हरजीत सिंह, राकेश गुप्ता, अवधेश कुमार, राव फरमान, यशवंत सैनी, सौरभ सैनी, आशीष भारद्वाज, जेपी सिंह, शुभम बर्मन, वीरेंद्र श्रमिक, सुनील कुमार, नारायण कुमार, आयुष सैनी, साहिद अहमद, सुनीता, रूबी, नीतू बिष्ट, तोषी कश्यप, वीरेंद्र भारद्वाज, राहुल पुंडीर, आकाश भाटिया, सलामत खान, शिवम गिरी, रहमान ख्वाजा, पप्पू बाल्मिकी, राजेंद्र गुप्ता, इरफान कुरेशी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *