विडियो :-कांग्रेसियों ने किया बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन केन्द्र सरकार महगाई पर रोक लगाने मे विफल—यशवंत सैनी

Politics
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार 22 फरवरी। नगर कांग्रेस कमेटी ज्वालापुर के तत्वधान में केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस के दामों में बढ़ोतरी को लेकर ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी के संयोजन में बढ़ती महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आमजन का बुरा हाल है। पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे है। गरीब असहाय निर्धन परिवार दो जून की रोटी नहीं कमा पा रहे हैं।

घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहे हैं केंद्र सरकार पूंजीपतियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश का किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहा है। लेकिन केंद्र सरकार हठधर्मिता दिखाने में आमादा है निम्न वर्गों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संजय अग्रवाल ने कहा कि बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई जाए वरना कांग्रेसी कार्यकर्ता चरणबद्ध तरीके से केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाते रहेंगे। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि बढ़ती महगाई से आमजन परेशान है। खाद्य पदार्थों के साथ-साथ फल सब्जी के दाम बढ़ रहे हैं घरेलू गैस के बढते दाम आम परिवारों की पहुंच से बाहर हो चुके है।

लोगो का रोजमर्रा का जीवन संकटो भरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश का किसान कृषि कानूनों मे बदलाव की मांग कर रहा है। किसानों की कोई प्रभाव नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों की वजह से खाद्य पदार्थों के दाम भी आसमान छू रहे है।ं महिलाए रसोई नहीं चला पा रही है। श्रमिक वर्ग हताशा निराशा का जीवन जी रहा है लेकिन केंद्र सरकार की नीतियां मात्र पूंजीपतियों को ही लाभ दे रही हैं। उन्होंने चेतावनी देते कृषि कानून को निरस्त किया जाए साथ ही महंगाई पर रोक लगाई जाए वरना कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़कों पर आमजन की लड़ाई लड़ते रहेंगे। प्रदेश महासचिव सतीश कुमार व कैलाश प्रधान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं।

धर्म की राजनीति कर लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल घरेलू गैस के दाम आम जनता की पहुंच से बाहर हो चुके हैं। गरीब असहाय निर्धन परिवार अपने परिवारों का गुजर-बसर महंगाई के कारण नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी लगातार सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन कर रही है। पार्षद सोहेल कुरैशी शहाबुद्दीन अंसारी व पराग चाकलान ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ रही है पढ़े लिखे नौजवान भटक रहे हैं आर्थिक रूप से परेशान लोग आत्महत्या करने जैसे कदम उठा रहे हैं। रोजगार देने में केंद्र सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है सत्ता में बैठी सरकार जनहित के फैसले नही ले पा रही है। लोगो का जीना मुहाल हो चुका है।

मंहगाई क खिलाफ रोष जताने वालो में पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैसी, पार्षद इसरार अहमद, विजय सिंह सैनी, तासीन अंसारी, बलजीत चैधरी, विकास सिंह, बी0एस0 तेजियान, सुनील कुमार, क्रियपाल शर्मा, अरिवन्द चंचल, वीरेन्द्र, भारद्वाज, शेरू अंसारी, रियाज मन्नू, सईदा कुरैशी, शहनवाज कुरैशी, हरजीत सिंह, राजेन्द्र, इरफान कुरैशी, इकबाल काजमी, सददीक गड़ा, राजेश चैहान, अजय शर्मा संगम शर्मा, नवीन, सुनील गुप्ता, जाफीर अंसारी, विनोद कश्यप, पराग चाकलान, जगदीश प्रसाद, सुरेन्द्र कुमार, अमित गुप्ता, अजय मुखिया, राव परमान, अब्दुल रहमान, रामरतन प्रसाद, वसीम सलमानी, आदि मौजूद रहे।
फोटो नं 1 महगाई का विरोध करते कांग्रेसी कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *