विडियो :-महंगाई का दंश झेल रही देश की जनता मोदी सरकार मौन-महेश प्रताप राणा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सब्जी की माला पहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

हरिद्वार 22 फरवरी। ब्लॉक शिवालिक नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर क्षेत्र में पदयात्रा निकाल कर महंगाई के विरोध में नारेबाजी की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर, व सब्जियों की माला पहनकर शिवालिक नगर चैराहे पर केंद्र की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर संजय पालीवाल व पूर्व प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है

केंद्र सरकार महंगाई पर रोग नहीं लगा पा रही है। घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहे हैं कृषि कानून में बदलाव की मांग कर रहे किसानों की सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का किसान विरोधी चेहरा देश की जनता के सामने आ चुका है बेरोजगारी बढ रही है। महंगाई के कारण लोग आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हैं। देश के प्रधानमंत्री पूंजीपतियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं गरीब परिवार महंगाई के कारण हताशा निराशा का जीवन जी रहे हैं। लॉकडाउन के कारण व्यापारी अपनी आर्थिक स्थिति को ठीक नहीं कर पाए लेकिन केंद्र सरकार लगाता खाद्य पदार्थों के दामों मे बेतहाशा बढ़ोतरी कर रही है।

पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस के दाम बढ़ रहे हैं। ग्रहणीया रसोई नहीं चला पा रही हैं लोगों के दिनचर्या महंगाई के कारण प्रभावित हो रही है। शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष चैधरी गुलबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में काबिज होने के बाद जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहे हैं देश का किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है। लेकिन केंद्र सरकार किसानों की मांगों की कोई सुद्ध नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून में बदलाव होना चाहिए। देश का किसान अन्नदाता है किसानों अपमान किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। पेट्रोल, डीजल के दाम आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर कम किए जाएं। केंद्र सरकार की लचर प्रणाली से देश की जनता उब चुकी है, मोदी सरकार के द्वारा किए गए वादों पर देश के प्रधानमंत्री खरा नहीं उतर रहे हैं।

संयोजक अशोक उपाध्याय व मनीराम बागड़ी ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग परेशान हैं पेट्रोल,डीजल, गैस के दाम बढ़ रहे हैं। खाद्य पदार्थ के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है लेकिन मोदी सरकार जनता से किए गए वादों पर खरा नहीं उतरी कांग्रेस पार्टी ही देश की जनता के हितों में काम कर सकती है। मोदी सरकार बढ़ती महंगाई को रोकने में विफल साबित हुई देश की जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है निश्चित तौर पर विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम किया जाएगा। सत्येंद्र वर्मा ने कहा कि अमीरों गरीबों के बीच खाई खोदने का काम मोदी सरकार कर रही है।

बढ़ती महंगाई के कारण आमजन हताश हो चुका है केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। देश की जनता से झूठे वादे कर सत्ता में बैठी सरकार अब महंगाई को नहीं रोक पा रही है। पूंजीपतियों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई पर रोक लगाई जाए वरना चरणबद्ध तरीके से केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों मे ओपी चैहान, लक्ष्मी प्रसाद, सीपी सिंह, सतीश शर्मा, मोहन राणा, योगेंद्र, प्रीतम ,अरुण सिंह, दिग्विजय यादव, विजय पटेल,अमित तेजियान,जान मौहम्मद, बिजेन्द्र चैहान,श्याम सिंह,ए0ए0खान,पी0एल कपिल,रजित पांडे, सुरेंद्र, दिनेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *