कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

हरिद्वार, 15 मार्च। भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए हरिद्वार विधान सभा के सभी 37 वार्डों में जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है। प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कोरोना वायरस का प्रकोप जिस प्रकार पूरे विश्व सहित भारत में भी बढ़ता जा रहा है। उसके लिए हमें जागरूकता अभियान चलाना होगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में हम सभी लोग सरकार द्वारा जारी पत्रको को घर-घर वितरित करने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या एक में सुंदर शर्मा, पूनम पांडे, वार्ड 2 देव माहेश्वरी, विकल राठी, वार्ड 3 मुकेश राणा, प्रेम राणा, वार्ड 4 वीरेंद्र सेमवाल, वार्ड पांच तरुण नय्यर, बलकेश राजोरिया, वार्ड 6 तरुण नैय्यर, राम सिंह बबलू, वार्ड 7 संगीत मदान, गौरव सावंत, वार्ड 8 महेश गौड,़ मुकेश पुरी, वार्ड 9 सुरेंद्र मिश्रा, ईस्ट देव सोनी, वार्ड 10 दिनेश पांडे, राजेंद्र बड़ौला, वार्ड 11 दीपक शर्मा, संजय शर्मा, वार्ड 12 राहुल शर्मा, पूरण पांडे, वार्ड 13 दिनेश पांड,े राजू मनोचा, वार्ड 14 अवनीश जिंदल, वार्ड 15 सिद्धार्थ कौशिक, राहुल शर्मा, वार्ड 16 राकेश नौटियाल, बाबू सिंह वार्ड 17 दुर्गादास, संदीप कुमार, वार्ड 18 सुभाष सैनी, वार्ड 19 गौरव वर्मा, वार्ड 20 शिवम बंधु, वार्ड 21 धीरेंद्र गुप्ता, वार्ड 22 धीरेंद्र गुप्ता, वार्ड 23 संजीव वाली, वार्ड 24 हरिओम मल्होत्रा, राजकुमार शर्मा, वार्ड 25 जगदीश वैद्य, डॉ उपेंद्र गुप्ता, वार्ड 26 पुष्पराज कुशवाहा, वार्ड 27 दिनेश कालरा राघव गुप्ता, वार्ड 23 अनिमेष शर्मा, बीना राजपूत, वार्ड 29 अजय कुमार, सीतांशु पंडित, वार्ड 30 पवन राजपूत, वार्ड 31 प्रतीक गुप्ता, वार्ड 32 वसंत अरोड़ा, वार्ड 33 वीरेंद्र सिंह, विलेन सिंह, वार्ड 34 प्रदीप मेहता, निशा पुंडीर, वार्ड 35 योगेंद्र पाल रवि, वार्ड 36 गुलफाम, खलीक सलमानी, वार्ड 37 योगेंद्र पाल रवि को संयोजक बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में भाजपा के हारे जीते पार्षद कार्यक्रम संयोजक होंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, राजकुमार अरोड़ा, महामंत्री तरुण नैयर, अनिमेष कुमार, शिवम बंधु गुप्ता, पुष्पराज कुशवाहा, पूरन पांडे, सुमित लखेरा आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *