कर्फ्यू में संशोधन 8:00 से 11:00 खुल सकेंगी दुकाने पढ़ें

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

कर्फ्यू में राहत प्रदान करने पर भाजपा नेता मुनव्वर कुरैशी ने जताया आभार

कोविड-19 कर्फ्यू में आंशिक संशोधन करते हुए जनपद हरिद्वार के संपूर्ण क्षेत्रों में आदेश जारी किया गया है जिसके अंतर्गत कमर्शियल एवं निजी प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति प्रदान की गई है निर्माण उपकरण एवं आपूर्ति सीमेंट सरिया चिप्स आदि की दुकानों के साथ-साथ हार्डवेयर की दुकानें भी प्रातः 8:00 से 11:00 तक खुल सकेंगे। व्यवसायियों को कोविड-19 नियमो का पालन अवश्य करना होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनव्वर कुरैशी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आभार जताया और कहा कि सरकार को अन्य व्यवसायियों को भी राहत प्रदान करनी चाहिए ।

कोविड-19 कर्फ्यू में अन्य व्यवसायियों को भी दुकानें खोलने की अनुमति प्रदान की जाए। कोविड-19 नियमों का पालन कराते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यवसायियों को राहत प्रदान की जाए। जिससे व्यवसाई भी अपना रोजगार चला सके। मुनव्वर कुरैशी ने प्रदेश सरकार आभार जताते हुए कहा कि निर्माण उपकरण सीमेंट सरिया आदि की दुकाने खोलने का निर्णय स्वागत योग्य है।