जिलाधिकारी ने किया अस्थायी चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 14 जुलाई। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को कांवड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरकी पैड़ी के निकट स्थापित अस्थाई चिकित्सा शिविर का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.कुमार खगेन्द्र को सभी अस्थायी चिकित्सा शिविरों में कांवड़ियों को आवश्यकता के अनुसार सभी प्रकार की दवाईयां व चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।