साइबर सेल ने कंपनी कर्मचारियों को दिए साइबर ठगी से बचने के टिप्स

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 मार्च। सीओ सदर एवं साईबर क्राइम सेल के नोडल आॅफिसर जितेंद्र मेहरा के नेतृत्व में साईबर सेल टीम ने सिडकुल स्थित हीरो मोटर्स कंपनी में साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी के दौरान जितेन्द्र मेहरा एवं साइबर सेल स्टाफ द्वारा कंपनी कर्मचारियों को साइबर धोखाधड़ी, पासवर्ड प्रोटेक्शन, ओटीपी दुरुपयोग, वीडियो कॉलिंग ब्लैकमेलिंग, ऑनलाइन ठगी आदि के बारे में जानकारी देने के साथ ही पूछे गए सवालों का जवाब दिए तथा भविष्य में किसी प्रकार की जानकारी या मदद हेतु हेल्पलाइन नंबर साझा किए।