अमरीश
हरिद्वार, 1 मार्चं। सेक्टर-2 भगत सिंह चैक वेंडिंग जोन के लाभार्थी लघु व्यापारियों ने लोक निर्माण विभाग द्वारा वेंडिंग जोन पर आपत्ति लगाए जाने के विरोध में लघु व्यापार एसोएिसशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया और सहायक अधिशासी अभियंता गणेश जोशी को उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली के साथ नगर निगम प्रशासन की प्रशासनिक कार्रवाई के बारे में अवगत कराते हुए दस्तावेज सौपे।
इस अवसर पर संजय चोपड़ा ने कहा कि नगरीय फेरी नीति नियमावली के अनुसार नगर निगम प्रशासन द्वारा फेरी समिति का गठन किया गया है।
जिसमें लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड, स्वास्थ्य विभाग, लीड बैंक, हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण, फूड सिक्योरिटी विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, यातायात पुलिस के प्रतिनिधियों सहित लघु व्यापारियों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। फेरी समिति की बैठक के नियम अनुसार सभी वेंडिंग जोन के स्थापना की कार्रवाई प्रचलन में है। लोक निर्माण विभाग द्वारा वेंडिंग जोन पर आपत्ति जताया जाना। फेरी नीति नियमावली का उल्लंघन है। उन्होंने कहा यदि किसी भी विभाग को अपना पक्ष रखना है। तो फेरी समिति की बैठक के दौरान रखा जा सकता है।
संजय चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी असंगठित क्षेत्र के लघु व्यापारियों को सरकार के संरक्षण में स्वरोजगार देने के लिए योजनाएं लागू कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग प्रशासन को गुमराह करके अपना स्वार्थ साधने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कि वेंडिंग जोन के लिए लघु व्यापारियों का संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में नम्रता सरकार, पूनम माखन, सुमन गुप्ता, संगीता चैहान, सीमा, राजकुमार, मनोज, पवन, मुकेश, जमीन अंसारी, आजम अंसारी, तस्लीम अहमद, सभापति सिंह, यश अरोरा, विजय, भोले शंकर, लालचंद, सचिन बिष्ट, चंदन रावत, प्रमोद गुप्ता, बालवीर आदि लघु व्यापारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।