देश-दुनिया में कश्यप समाज का नाम रोशन कर रहे अतुल-बुध सिंह कश्यप

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी
धागे पर वंदे मातरम गीत लिखकर वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने वाले अतुल कश्यप का पगड़ी और फूल मालाएं पहनाकर कश्यप समाज ने किया स्वागत
हरिद्वार, 7 मार्च। अखिल भारतीय कश्यप समाज आश्रम समिति ने धागे पर वंदेमातरम गीत लिखकर वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने वाले अतुल कश्यप का हरिद्वार पहुंचने पर कश्यप समाज की ओर से दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित कश्यप आश्रम में पगड़ी और फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कश्यप आश्रम में आयोजित सम्मान समारोह में फरुखाबाद से हरिद्वार पहुंचे वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में नाम दर्ज कराने वाले अतुल कश्यप को पगड़ी पहनाकर और फूलमाला पहनाकर सम्मानित करते हुए करते हुए अखिल भारतीय कश्यप समाज आश्रम समिति के अध्यक्ष बुध सिंह कश्यप ने कहा कि अतुल कश्यप देश दुनिया में कश्यप समाज का नाम रोशन कर रहे हैं।

पूरे कश्यप समाज को उनकी उपलब्धि पर नाज है। उन्होंने बताया कि अतुल कश्यप सरसों के एक दाने पर आई लव माई इंडिया, नाखुन के बराबर 150 पेज की हनुमान चालीसा भी लिख चुके हैं। देवराज कश्यप ने कहा कि पिछले दिनों अतुल कश्यप ने 23 सेंटीमीटर धागे पर 20 मिनट में भारत का राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम लिखकर रिकॉर्ड बनाया। उनका नाम वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज किया गया है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले सहित कई मंत्री उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अतुल दिल्ली सिविल डिफेंस में इंचार्ज हैं। इन दिनों कोरोना वैक्सीन के इंचार्ज हैं। राजवीर कश्यप ने कहा कि अतुल लगातार कश्यप समाज का नाम देश दुनिया में रोशन कर रहे हैं।

तीन बार उनका नाम इंडिया बुक में दर्ज हो चुका है। शिवकुमार कश्यप एवं चरण सिंह कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज के अतुल जैसे युवा हमारा गौरव हैं। सम्मानित करने वालों में शिवकुमार कश्यप, बिशनपाल कश्यप, जोगेंद्र कश्यप, सोमपाल कश्यप, नरेंद्र प्रधान, आनंद प्रधान, आत्माराम कश्यप, मान सिंह कश्यप, राम किशोर कश्यप, ऋषिपाल कश्यप आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *