प्रगत भारत संस्था ने किया राज्य मंत्री विमल कुमार का स्वागत

Haridwar News
Spread the love


संंजय वर्मा

हरिद्वार, 7 मार्च। उत्तराखंड सरकार मे राज्य मंत्री बने विमल कुमार का प्रगत भारत संस्था के तत्वावधान में कांगडी स्थित स्वामी विवेकानन्द एकेडमी में स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल डा.अश्वनी चैहान, अनीता वर्मा का भी स्वागत किया गया। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता प्रगत भारत संस्था के अध्यक्ष सुदीप बनर्जी तथा संचालन समाजसेवी संजय वर्मा ने किया।

इस अवसर पर प्रगत भारत संस्था के शिक्षा प्रकल्प स्वामी विवेकानन्द एकेडमी जूनियर हाई स्कूल के प्राचार्य डा.कमलेश काण्डपाल ने कहा कि प्रगत भारत संस्था के संरक्षक विमल कुमार को उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री मनोनीत किया गया है। यह संस्था के लिए गर्व का विषय है। एडवोकेट बेगराज सिंह, डा.जितेन्द्र सिंह ने विमल कुमार के समाजिक कार्यो और भाजपा संगठन के लिए किये गये कार्यो के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए नियुक्ति के लिए बधाई दी।

विहिप के जिला अध्यक्ष नितिन गौतम, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या अनीता वर्मा, डा.अश्वनी चौहान ने मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश संगठन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विमल कुमार की नियुक्ति से जिले में भाजपा की ताकत बढेगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेश कुमार, संस्था की सहयोगी कुसुम गुप्ता, पूनम नरूला, इंदु बुटोला, कविता नेगी, कुसुम पंत, हिम्मी गुप्ता, रेणु काण्डपाल ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या अनीता वर्मा, डा.अश्वनी चैहान का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और विमल कुमार को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *