देश सेवा में नेताजी सुभाषचंद बोस का योगदान अविस्मरणीय-नरेश शर्मा

Politics
Spread the love


तनवीर

हरिद्वार, 23 जनवरी। पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा में भाजपा नेता नरेश शर्मा के कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ आजाद हिंद फौज के जनक नेताजी नेता सुभाष चंद बोस की जयन्ती मनायी गयी। इस दौरान नरेश शर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओ व ग्रामीणों ने नेताजी के चित्र पर फूलमालाएं अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए देश की आजादी में उनके योगदान को स्मरण किया।
नरेश शर्मा ने कहा कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के जनक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पूरा देश पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को देशभक्तों का देशभक्त कहा था। नेताजी ने भारत की आजादी के लिए आजाद हिंद सेना बनाई और इसी कारण लोग प्यार से उन्हें नेताजी कहते थे। सभी को उनके आदर्शों व देश सेवा में किए गए अविस्मरणीय योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान दलीप राणा, अश्वनी पाल, डा.बिजेंद्र, जिवेंद्र तोमर, रेणु चैधरी, जुलकर, इमरान, तंजीम अली आदि उपस्थित रहे।