तनवीर
अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने के लिए जाने वाली यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार और ऋषिकेश से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने हरिद्वार से पूजा अर्चना कर बस को रवाना किया।
इस दौरान बस से यात्रा कर रहे यात्रियों में भी उत्साह नजर आया। बस सेवा शाम 7 बजे ऋषिकेश से हरिद्वार के लिए निकलेगी और रात साढ़े 8 बजे हरिद्वार से अयोध्या के लिए रवाना होगी। बस में यात्री का किराया 970 रुपए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन निगम के अधिकारियों को अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए थे।