पुलिस की सतर्कता और धैर्य से ही संपन्न होता है कांवड़ मेला-सुरेंद्र भटेजा
हरिद्वार, 1 अगस्त। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने कांवड़ मेला डयूटी पर तैनात पुलिस के जवानों को छाते वितरित किए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने बताया कि पुलिस के जवान कड़ी धूप और बरसात में डयूटी कर रहे हैं। ऐसे में गोल्डी मसाला एवं अमूल माचो के सहयोग से जवानों को छाते वितरित किए गए हैं। सुरेंद्र भटेजा ने कहा कि कांवड़ मेला ड्यूटी काफी कठिन होती है। विपरीत मौसम में कठिन डयूटी करते हुए पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था बनाने के साथ कांवड़ियों की सुरक्षित और सुगम वापसी में सहयोग करते हैं।
पुलिस की सतर्कता और धैर्य से ही विशाल कांवड़ मेला संपन्न होता है। प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष सुनील अरोड़ा ने कहा कि सुरक्षा के साथ कावड़ियों को सुविधा देने में भी पुलिसकर्मी सहयोग करते हैं। ऐसे में सामाजिक दायित्व निभाते हुए एसोसिएशन पुलिसकर्मियों का सहयोग कर रही है। इस दौरान सचिव मनीष बत्रा, अतुल गोयल, रुपेश गोयल, संदीप वैष्णव, राकेश कंसल आदि व्यापारी शामिल रहे।


