27 अप्रैल को होगा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 24 अप्रैल। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 27 अप्रैल को कराए जाएंगे। सोमवार को हुई डिस्ट्रिक्ट बार एसोएिशन की बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारियों की घोषणा की। मुख्य चुनाव अधिकारी बलबीर सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी विनोद चंद्रा, सतीश चौधरी, पवन चौहान व राव फरमान अली की देखरेख में चुनाव संपन्न होंगे।

बैठक में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील कुमार ने बार के सदस्यों के सामने अपना वर्ष भर का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए सहयोग व मार्गदर्शन के लिए सभी अधिवक्ताओं का आभार जताया। मुख्य चुनाव अधिकारी बलबीर सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी विनोद चंद्रा, सतीश चौधरी, पवन चौहान व राव फरमान अली ने निष्पक्ष चुनाव का आश्वासन दिया और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि 25 अप्रैल को सात पदाधिकारियों व छह कार्यकारिणी पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच व दोपहर बाद नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी। 27 अप्रैल को बार कक्ष में बने मतदान केंद्र पर करीब 900 महिला व पुरूष अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जरूरत व परिस्थितियों के मुताबिक मतदान कार्यक्रम में फेरबदल भी किया जा सकता है।