जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया कैंडिडेट सेटिंग कार्य का निरीक्षण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 11 अप्रैल। रिटर्निंग आफिसर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने केंद्रीय विद्यालय में विधानसभावार चल रहे कैंडिडेट सेटिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बैलेट यूनिट के सभी बटनों को नियमनुसार चेक करें। सभी एआरओ अपनी अपनी मौजूदगी में कैंडीडेट सेटिंग कार्य सावधानी से करें, उन्होंने सख्ती से नियम पालन करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी प्रकार की कोताही बक्शी नहीं जायेगी। इस अवसर पर नोडल स्वीप प्रतीक जैन, ट्रेनी आईएएस दीपक सेठ, डा.योगेश कुमार, मनीष सिंह, गोपाल सिंह चैहान, देवेश शाशनी, कुश्म चैहान, प्रेम लाल, वेद प्रकाश शर्मा, विजय देवरानी, युक्ता मिश्रा, लक्ष्मीराज चैहान, युक्त मिश्रा, सुरेश तोमर आदि मौजूद रहे।