बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए दर्जनों कार्यकर्ता

Politics
Spread the love

गौरव रसिक


नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ रहे दूसरे लोगों के कार्यकर्ता-संजय सिंह
हरिद्वार, 15 नवम्बर। सोमवार को ग्राम अलावलपुर के कई बसपा कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह के संयोजन व पूर्व प्रधान तेलूराम के नेतृत्व में अलावलपुर गांव में बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का संजय सिंह ने पटका पहनाकर स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संजय सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की धामी सरकार की विकासपरक नीतियों से प्रभावित होकर दूसरे दलों के कार्यकर्ता निरंतर भाजपा से जुड़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में ज्वालापुर सहित जिले के सभी सीटों पर भाजपा विजयी होगी। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के बहादराबाद मंडल अध्यक्ष मनोज प्रालिया ने तेलूराम प्रधान एवं उनकी टीम को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर बधाई देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है।

पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाता है। बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व प्रधान तेलूराम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर वे साथियो सहित भाजपा में शामिल हुए हैं। क्षेत्र में भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के साथ विधानसभा चुनाव में पार्टी विजयी बनाने के लिए कार्य करेंगे।

भाजपा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप मेघराज सिंह, बाबूराम, मोनू कुमार, अजय कुमार टिंक, करण, वीरसिंह, साहबसिंह, विजय, बिट्टू, सुमित, दीपक कुमार, मोहित, सौरभ, विवेक, प्रदीप कुमार, निशांत, गोपाल आदि शामिल रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता तेजपाल प्रजापति, जसवीर, अमित वालिया, राहुल, सनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *