विडियो:-भारतीय राष्ट्रीय एकता दल की कार्यकारिणी घोषित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


एकता राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है-डा.गोपाल सिंह विरमानी
हरिद्वार, 13 फरवरी। भारतीय राष्ट्रीय एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.गोपाल सिंह विरमानी ने सोमवार को पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक कर पार्टी की कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की। प्रैस क्लब सभागार में कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए डा.गोपाल सिंह विरमानी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी के अलावा चार उपाध्यक्ष, दो प्रदेश महामंत्री व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सहित 25 पदाधिकारियों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है । उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय एकता दल का मानना है कि राष्ट्र ही सर्वोपरि है और एकता राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है।

राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा करना हमारा दायित्व है। कहा कि पार्टी देश में समान नागरिक नागरिकता के अधिकार की पक्षधर है। जिसके आधार पर विविधता में एकता का सामंजस्य स्थापित करना है। दावा किया कि उनका दल यदि सत्ता में भागीदारी करता है तो देश में प्रत्येक नागरिक को रोजगार देना तथा देश से बेरोजगारी को समाप्त करना प्राथमिकता होगी। देशवासियों के लिए रोजगार के नए नए आयाम पैदा करना, नई तकनीकी को बढ़ावा देना और बेरोजगारों को महंगाई भत्ता देना भी पार्टी का प्रमुख लक्ष्य है।

देश में सभी को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय दिलाना उनकी प्रमुख मांगों में शामिल है। सभी वर्गों, धर्म, संप्रदाय व समुदायों के बीच बंधुत्व ही राष्ट्र की नींव है। उन्होंने पार्टी के 15 सूत्रीय उद्देश्यों पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय राष्ट्रीय एकता दल का पंजीकरण 1992 में हुआ था। इस दौरान पार्टी द्वारा चुनाव मैदान में प्रत्याशी भी उतारे गए। परंतु अपरिहार्य कारणों से पार्टी को बंद कर दिया गया था।

पार्टी के लिए पुनः 2018 में आवेदन किया गया था। जिसके परिपेक्ष में चुनाव आयोग द्वारा 4 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय भारतीय राष्ट्रीय एकता दल को गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के रूप में बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी सभी चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी। इस दौरान दल के प्रदेश प्रभारी डा.विरेंद्र कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार, गजेंद्र कुमार, संजय कुमार, दयाराम, महामंत्री कृष्ण कुमार चैहान, मिठ्ठन लाल, तरूण सिंह विरमानी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *