विडियो :-होली पर जगजीतपुर में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट तलवार लगने से दो युवक घायल

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 मार्च। होली के दिन थाना कनखल अंतर्गत जगतीतपुर में दो पक्षों के बीच हुए झगड़ें मे तलवार लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना आठ मार्च शाम लगभग चार बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवकों में पहले से कोई विवाद चला आ रहा था। होली के दिन इकठ्ठा होकर आए एक पक्ष के युवकों ने मातृसदन रोड़ के समीप रहने वाले दूसरे पक्ष के एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया।

बचाव के दौरान युवक घायल हो गया। उसे बचाने आया दूसरा युवक भी तलवार लगने से घायल हो गया। दूसरे पक्ष के युवक भी मौके पर इकठ्ठा हो गए और दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक मारपीट हुई। आसपास के लोगों के इकठ्ठा होने पर हमलावर युवक मौके से फरार हो गए।

घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मारपीट का मुकद्मा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जगजीतपुर चैकी इंचार्ज देवेंद्र तोमर ने बताया कि वायरल वीडियों के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।