विडियो:-धू-धू कर जले रावण,मेघनाथ,कुंभकरण के पुतले

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार: दशहरा पर्व धर्मनगरी के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। रावण और कुंभकरण के पुतले दहन किए गए।जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। धर्म नगरी हरिद्वार में रोडी बेलवाला श्री रामलीला कमेटी के 100वें वर्ष मे रामलीला के बाद रावण दहन किया गया।

भूपतवाला स्थित शनि देव मंदिर के सामने मैदान, भीमगोडा पंतदीप, भेल सेक्टर चार, दक्ष मंदिर, ऋषिकुल मैदान, कृष्णा नगर, जगजीतपुर फुटबॉल ग्राउंड, जमालपुर, जटवाड़ा पुल, बहादराबाद पीठ बाजार आदि स्थानों पर रावण के पुतले का दहन हुआ।

आकर्षक आतिशबाजी के नजारे देखने को मिले।बच्चों ने जमकर खेल खिलौने खरीदे। चाट पकौड़ी का आनंद लिया।पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।