एकता भाईचारे का संदेश देता है ईद पर्व-आरिफ खान

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक


हरिद्वार, 1 मई। हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस युवा नेता आरिफ खान ने कहा कि ईद-उल-फितर खुशीयों व इंसानियत का पैगाम देने वाला पर्व है। रोजेदार पूरी शिद्दत के साथ एक माह तक रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। नमाज और कलाम पाक की तिलावत करते हैं। उन्होंने कहा कि ईद पर्व पर जरूरतमंदों का विशेषतौर पर ध्यान रखना चाहिए। अपने पड़ोसियों पर भी नजर रखें।

उनका हालचाल अवश्य जानना चाहिए। ईद पर्व इंसानियत का पैगाम देता है। हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई ईद पर्व की खुशीयों में शामिल होते हैं। ईद पर्व पर हमें सभी के साथ मिलजुल कर खुशीयां बांटनी चाहिए। आरिफ खान ने कहा कि ईद का सबसे अहम मकसद जरूरतंदों को फितरा जकात अवश्य देना चाहिए।

जिससे गरीब जरूरतमंद भी ईद मना सकें। अमीर गरीबों की मदद करें। जिससे अमीर गरीब सब मिलकर सुख शांति से रहें। आरिफ खान ने कहा कि भेदभाव, जाति धर्म की बात करने वाले लोगों से सचेत रहना चाहिए।