फेसबुक लाईव कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा कांग्रेस आईटी विभाग

Politics
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 27 मई। कांग्रेस आईटी विभाग के प्रदेश महासचिव व जिले के सोशल मीडिया प्रभारी सुमित तिवारी ने बताया कि हाईकमान की ओर से  28 मई को स्पीक अप इंडिया के तहत फेसबुक लाईव करने का लक्ष्य दिया गया है। 28 मई को सवेरे 11 से 2 बजे तक आयोजित होने वाले फेसबुक लाईव में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ एक साथ अपने विचार रखेंगे। जिसमें लॉकडाउन में मजदूरों के साथ हो रहे अत्याचार, बेरोजगारी, तेजी से गिरती अर्थव्यवस्था, चैपट होते व्यापार, खराब पीपीई किटों का वितरण, आदि विषयों पर सवाल भी पूछे जाएंगे। इसको लेकर प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक तैयारियां की जा रही हैं। फेसबुक लाईव का वल्र्ड रिकार्ड तैयार किया जाएगा। सुमित तिवारी ने यह भी बताया कि काँग्रेस की नई रणनीति के तहत सभी नेताओं को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की हिदायत दी गयी है।