फैक्ट्रियों को 15 दिन के लिए बंद करें-सुनील सेठी

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 18 जुलाई। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने मुख्य सचिव व जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जिले में फैलते कोरोना की रोकथाम के लिए सिडकुल स्थित सभी फैक्ट्रियांे को 15 दिन के लिए बन्द किए जाने की मांग की है। साथ ही राज्य सरकार से फैक्ट्री कर्मचारियों के वेतन की व्यवस्था भी करवाये जाने की मांग की। सुनील सेठी ने पत्र में अवगत कराया कि जिस प्रकार पिछले 2 दिनों में सिडकुल की फेक्ट्रियो में कोरोना के रिकार्ड मरीज मिले है वो घातक है। उनके सम्पर्क में आये कुछ लोग आगे भी पॉजिटव मिलने की संभावना है।

सिडकुल में हरिद्वार जिले के तमाम इलाको के लोग कार्य करते हैं। जिनके कारण बीमारी हर जगह पैर पसार सकती है। उनकी सूची एकत्रित कर जल्द से जल्द रेपिड टेस्ट करवाये जाने भी आवाश्यक है। जिला प्रसाशन ओर राज्य सरकार को जिले में कोरोना को रोकने के लिए सख्ती से सिडकुल की फैक्ट्रियांे को बन्द कराया जाना अति आवाश्यक है। वरना भविष्य में परिणाम घातक साबित होंगे।