फीस माफी को लेकर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से मिले व्यापारी

Politics
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 8 अगस्त। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनधिमण्डल ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से मुलाकात कर ऑनलाइन क्लासेज के नाम पर निजी स्कूलों द्वारा मांगी जा रही फीस माफ करने की मांग को ज्ञापन सौपा। मंत्री मदन कौशिक को अभिवावकों की परेशानी से अवगत करवाते हुए सुनील सेठी ने बताया कि कई निजी स्कूल ऑनलाइन क्लासेस से बच्चो को हटाकर अभिभावकों पर फीस का दवाब बना रहे है।

कोरोना के चलते आर्थिक हालात ठीक न होने की वजह से अभिभावक भारी भरकम फीस जमा करने में असमर्थ हैं। स्कूलो द्वारा लाॅकडाउन अवधि की फीस को जमा कराने को लेकर भी लगातार अभिवावकों पर दवाब बनाया जा रहा है। कई स्कूलों द्वारा नाम काटने की धमकी के साथ बच्चो को ऑनलाइन क्लास से हटाया जा रहा है जो न्याय संगत नही हैं। सरकार को ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मान्यता समाप्त करनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष तरुण व्यास एवं जितेंद्र चैरसिया ने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से निजी स्कूल अपनी मनमानी कर अभिवावकों को परेशान कर रहे हैं। लाॅकडाउन अवधि की फीस जमा कराने का दवाब बनाकर अभिवावकों का शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि निजी स्कूलों की लाॅकडाउन अवधि की फीस माफ की जाए और अभिवावकों का शोषण कर रहे स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर मान्यता समाप्त की जाए। प्रतिनधिमण्डल में दीपक पांडेय, प्रदीप अग्रवाल, पंकज माटा, राजेश सुखीजा, नाथीराम सैनी आदि शामिल रहे।