नकलंक धाम के नाम से फर्जी बुकिंग कर यात्रीयों से धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करायी

Crime
Spread the love

ब्यूरो


हरिद्वार, 30 अगस्त। भारतमाता पुरम स्थित नकलंक धाम के नाम पर यात्रीयों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नकलंक धाम के प्रबंधक विजयदास बापू ने नगर कोतवाली प्रभारी व साईबर क्राईम सेल में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि आश्रम के नाम से आॅनलाईन बुकिंग कर यात्रीयों से पैसा वसूल किया जा रहा है। जबकि आश्रम की ना तो अपनी बुकिंग साईट है और ना ही आॅनलाईन पेंमेंट लेने का कोई साधन है।

उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति या गैंग फर्जी बुकिंग कर और अवैध रूप से पैसे वसूल कर आश्रम को बदनाम करने की साजिश कर रहा है। विजयदास बापू ने बताया कि जांच पड़ताल करने पर धोखाधड़ी में शामिल मिले फोन नंबर व एकांउट नंबर पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होनें शक जताया कि इसमें जस्ट डायल की संलिप्तता भी हो सकती है।

क्योंकि गूगल पर सर्च करने पर जस्ट डायल नंबर आता है। इसकी शिकायत जब जस्ट डायल से की गयी तो उनकी तरफ से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गयी। विजयदाय बापू ने आश्रम के नाम पर फर्जी बुकिंग कर धन वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।