बड़ी खबर:-पहली बार सुरंग में फंसे 41 मजदूरों की लाइव वीडियो आई सामने,देखें विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान से बड़ी खबर ,सुरंग में फंसे श्रमिकों तक पहुंचा एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी। कैमरे में नजर आए टनल में फंसे मजदूरों की लाइव तस्वीरें ।सभी लोग सुरक्षित नजर आ रहे हैं। नौवे दिन टनल में फंसे मजदूर तक पहुंची 6 इंच की पाइपलाइन। मजदूरों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार रेस्क्यू अभियान की अपडेट ले रहे हैं। पहली बार सुरंग में फंसे 41 मजदूरों की लाइव वीडियो के सामने आने से सभी खुश हैं। लगातार रेस्क्यू अभियान जारी है।

यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा सुंरग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। रेस्क्यू टीम ने उन तक पहुंचाए गए एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरे से सभी से बातचीत हुई है। इसका वीडियो और फ़ोटो भी जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। श्रमिकों और परिजनों को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। केंद्र और राज्य सरकार युद्धस्तर पर रेस्क्यू कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को लेकर मंगलमयी खबर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचाव कार्य में जुटी टीम ने सोमवार रात को 6 इंच के पाइप से पका हुआ पौष्टिक खाना भेजने के बाद आज मंगलवार सुबह एक और बड़ी खुशखबरी दी है। बचाव दल ने सुरंग में फंसे मजदूरों तक एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरा भेजकर उनकी बात परिजनों से कराई है

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरे मनोयोग से बचाव कार्य मे जुटी है। जल्द सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य जल्द अंजाम तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन श्रमिकों के परिजन घटना स्थल तक नहीं पहुंचे हैं, उन तक भी श्रमिकों की कुशलता की सूचना भेजी जाए। इसके लिए वीडियो और फ़ोटो भी भेजी जाए ताकि परिजनों का हौसला कायम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *