28 जनवरी को आयोजित किया जाएगा वन भोज कार्यक्रम

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


पहली बार बिल्केश्वर मंदिर में आयोजित किया गया था वन भोज कार्यक्रम-पदम प्रसाद सुबेदी
हरिद्वार, 24 जनवरी। नेपाली विद्यार्थी संघ द्वारा 28 जनवरी को बैरागी कैंप मैदान में वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नेपाली विद्यार्थी संघ के संरक्षक डा.पदम प्रसाद सुबेदी ने बताया कि 53 वर्ष पूर्व 6 लोगों के साथ पहली बार बिल्केश्वर महादेव मंदिर परिसर में वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसके बाद से प्रति वर्ष वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में कई राज्यों से नेपाली मूल के लोग शामिल होते हैं।

अब नेपाली महिलाएं भी मिलकर वन भोज कार्यक्रम का आयोजन करने लगी हैं। अध्यक्ष नरेन्द्रराज उपाध्याय व महामंत्री कमल ओझा ने बताया कि 28 जनवरी को आयोजित किए जा रहे वन भोज कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण मुख्य अतिथी होंगे। उन्होंने बताया की वन भोज कार्यक्रम में नेपाली लोक गीत, संस्कृति, नेपाली व्यंजन पेश किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन लोकनाथ सुबेदी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड से बड़ी संख्या में नेपाली मूल के लोग शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *