गणपति महोत्सव में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 24 सितम्बर। ज्वालापुर पीठ बाजार में आयोजित गणपति महोत्सव में शामिल हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गणपति की पूजा अर्चना की और सभी के लिए मंगल कामना की। गणपति महोत्सव समिति द्वारा पीठ बाजार में आयोजित सात दिवसीय गणपति महोत्सव में पूजा अर्चना करने के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रथम पूज्य गणपति भगवान सब विघ्नों का हरण करते हैं.।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही ऐसा धर्म है जहां व्यक्ति को शांति और सुकून मिलता है। सविंद्र प्रजापति, संजय शर्मा उर्फ भोला, पंकज, अवनीश प्रेमी, संतोष साहू अविरल, आराध्या प्रेमी, बिजेंदर, सुमित वर्मा फूलमाला पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत किया।