पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी ने पुनः थामा कांग्रेस का दामन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 26 नवम्बर। नगर निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी ने पुनः कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बृहष्पतिवार को देहरादून में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदिया, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण महारा की मौजूदगी में हाजी नईम कुरैशी व उनकी पुत्रवधू निर्दलीय पार्षद जहांआरा कुरैशी सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।

पार्टी नेताओं ने हाजी नईम कुरैशी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व राज्य मंत्री हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि उन्होंने वे लंबे अर्से तक कांग्रेस में रहे हैं और समर्पित रूप से पार्टी की नीतियों और विचारधारा का प्रचार प्रसार किया। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भी संघर्ष किया है। पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार बहुत बड़ा है। परिवार में मतभेद भी हो जाते हैं। अब पार्टी को सत्ता में लाना है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश की जनता के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

जनता के सवालों को मजबूती से उठा रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से परेशान प्रदेश जनता बदलाव के लिए कांग्रेस की तरफ देख रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए अपनी टीम के साथ पूरे मनोयोग से काम करेंगे। गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए हाजी नईम कुरैशी ने कांग्रेस से त्यागपत्र देकर अपनी पुत्रवधू जहांआरा को निर्दलीय चुनाव लड़ाया। चुनाव में जहांआरा ने शानदार जीत दर्ज की और पार्षद चुनी गयी।

Leave a Reply