मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत के लिए पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने किया रूद्राभिषेक

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 18 मई। चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी की जीत के लिए लकसर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक किया। मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी की भारी मतों से जीत की कामना करते हुए पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी विश्व के नेता हैं। देश को प्रधानमंत्री मोदी ने नेतृत्व की जरूरत है। उसी प्रकार उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की जरूरत है।

पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लड़े गए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 47 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनायी। चुनाव के बाद उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री चुना गया। चंपावत से उपचुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री की बड़ी जीत हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर प्रार्थना की गयी।

उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता का भरपूर प्यार व आशीर्वाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिल रहा है। चंपावत की जनता बहुत समझदार है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भारी मतों से जीताकर राज्य के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगी।