तनवीर
हरिद्वार, 18 जुलाई। यूपी के सहारनपुर में हाईवे पर हुई सड़क दुघर्टना में हरिद्वार के चार लोगों की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उमेश गोयल उम्र 70, सुनीता गोयल पत्नी उमेश गोयल उम्र 65 वर्ष निवासीगण बंसत विहार आर्यनगर ज्वालापुर, अमरीष जिंदल उम्र 55 वर्ष और गीता जिंदल उम्र 50 वर्ष निवासीगण वडेरा नार्सिग होम के समीप आर्यनगर ज्वालापुर कार से यमुनानगर में रिश्तेदारी में हुई मौत में शौक में शामिल होने जा रहे थे।
सहारनपुर अंबाला हाईवे पर पुल पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्क्र मार दी। टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। जिससे कार में आग लग गयी। कार लगने से कार में सवार चारों लोगांें की जलने से मौत हो गयी। चारों मृतक आपस में रिश्तेदार थे। दुघर्टना की सूचना मिलने पर हरिद्वार में शौक की लहर दौड़ गयी।