निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 11 को

Medical
Spread the love


हरिद्वार, 9 फरवरी। इएमए की बैठक में बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एंड कैंसर रिसर्च सेंटर अलीपुर आनन्द नगर बहादराबाद में 11 फरवरी को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक डा.केपीएस चैहान ने बताया कि शिविर का उदघाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चैहान करेंगे। चैहान ने बताया कि शिविर में सभी जांच निःशुल्क की जायेंगी।