गरीबों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए-स्वामी हरेंद्र मुनि महाराज

Dharm
Spread the love

राकेश वालिया

हरिद्वार, 7 मई। अंतर्राष्ट्रीय साधु सुधा आश्रम बद्रीनाथ के स्वामी हरेंद्र मुनि महाराज ने श्री गरीबदासीय आश्रम में मास्क वितरित किए। इस अवसर पर स्वामी हरेंद्र  मुनि महाराज ने कहा कि विश्वव्यापी कोरोना महामारी का कोई उपचार नहीं है। ऐसे में इस वायरस से बचाव के लिए मास्क पहनना व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में लाॅकडाउन किया गया है। लाॅकडाउन में सभी कामधंधे बंद होने से गरीब मजदूर वर्ग को बड़ी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। गरीब मजदूर परिवार के लिए भोजन तक नहीं जुटा पा रहे हैं। ऐसे में समाज के आर्थिक रूप से सबल वर्ग को गरीबों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय साधु सुधा आश्रम की ओर से गरीबों की मदद के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा हैं।

आश्रम के अन्न क्षेत्र के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों गरीब निराश्रितों को भोजन वितरित किया जा रहा है। भारत साधु समाज के पंजाब व जम्मू प्रांत के अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी महादेव महाराज ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर पूजा है। उन्होंने कहा कि जय मां मिशन की सभी शाखाओं के माध्यम से कठिनाईयों में फंसे गरीबों की मदद के लिए प्रतिदिन भोजन वितरित किया जा रहा है। भोजन वितरण के अलावा राशन भी जरूरतमंदों को दिया जा रहा है। श्री गरीबदासीय आश्रम के स्वामी हरिहरानंद शास्त्री व रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया गया है। आज जो परिस्थितियां गरीबों के सामने उत्पन्न हो गयी हैं। वह सेवा धर्म का पालन करने का बड़ा अवसर है। स्वामी दिनेश दास ने कहा कि सभी को गरीबों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *