गुरूनानक देव धरम प्रचार समिति ने अपर मेला अधिकारी को दो ट्रक खाद्य सामग्री सौंपी

Social
Spread the love

कयल खड़का

हरिद्वार, 6 मई। श्री गुरूनानक देव धरम प्रचार समिति के द्वारा अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह को जरूरतमंदों के लिए आठ कुंतल खाद्य सामग्री दी गयी। जिसमें आटा, दाल, चावल आदि शामिल हैं। संरक्षक बाबा पंडत ने कहा कि संकट की इस घड़ी में निराश्रितों की मदद के लिए सभी को हाथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। लाॅकडाउन के कारण लाखों की संख्या में लोग अपना रोजगार नहीं कर पा रहे हैं। निम्न वर्ग के समक्ष परिवारों के लालन पालन की समस्या भी उत्पन्न हो गयी है।

ऐसे में मिलजुल कर ही आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा करना चाहिए। राज्य एवं केंद्र सरकार भी जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने की भरपूर कोशिशें कर रही है। अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चैहान ने कहा कि लाॅकडाउन में सभी को सहयोगात्मक रूख अपना चाहिए। जो लोग गरीब निर्धन हैं। उनके खाने की जरूरतों को पूरा किया जाना चाहिए। सभी धर्म समुदाय के लोग बढ़चढ़ कर जरूरतमंदों की सेवाओं में जुटें हुए हैं। समिति के द्वारा गरीबों को भोजन पैकेट के अलावा लंगर के माध्यम से भी खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। उपाध्यक्ष अनूप सिंह सिद्धू ने कहा कि लाॅकडाउन के कारण मजदूर वर्ग आर्थिक तंगी जूझ रहा है।

छोटे मझोले व्यापारी भी अपना रोजगार नहीं कर पा रहे हैं। लाॅकडाउन को सफल बनाना है तो जरूरतमंदों की सेवा में सभी को सहयोग करना चाहिए। श्री गुरूनानक देव जी धरम प्रचार समिति निस्वार्थ सेवाभाव से सेवा के कार्यो में अपना योगदान दे रही है। प्रत्येक सदस्य निम्न वर्गो की सेवा में रात दिन जुटे हुए हैं। हमारा प्रयास है कि जो खाद्य सामग्री प्रशासन को सौपी गयी है वह जरूरतमंदों को मिले। सेक्टर दो बैरियर के गुरूद्वारे में सभी पदाधिकारियों ने गुरू नानक देव से अरदास करते हुए कोरोना संक्रमण को समाप्त करने के लिए प्रार्थना की। विक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि सेवा के माध्यम से ही कोरोना के संकट को दूर भगाया जा सकता है।

सभी को मानव सेवा में अपना योगदान देना चाहिए।  अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह समिति के पदाधिकारियों का आभार जताया और कहा कि सेवा कार्यो से ही समाज की पहचान होती है। निस्वार्थ सेवाभाव से की गयी सेवा अवश्य ही मानव कल्याण में कारगर सिद्ध होती है। इस अवसर पर सुब्बा सिंह ढिल्लो, सुखदेव सिंह, उज्जल सिंह, लाहोरी सिंह, दलजीत सिंह मान, हरमोहन सिंह, हरभजन सिंह, टेक सिंह, विक्रम सिंह, हरभजन सिंह बाजवा, सुदीप सिंह सलूजा, बलविंदर सिंह, बलवीर सिंह, सरदार सिंह आदि मौजूद रहे। 

—————————– 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *