कमल खड़का
हरिद्वार, 17 अप्रैल। पंचायती धड़ा फिराहेड़ियान द्वारा संचालित रघुनाथ रसोई के माध्यम से निरंतर 20वें दिन गरीब मजदूर परिवारों को भोजन वितरित किया गया। पंचायती धड़ा फिराहेड़ियान के मंत्री उमाशंकर वशिष्ठ ने कहा कि रघुनाथ रसोई के माध्यम से निर्धन वर्गो के परिवारों को भोजन वितरण बीस दिन से लगातार किया जा रहा है। लाॅकडाउन का पालन ठीक रूप से किया जा सके। इसी उद्देश्य के साथ घर घर भोजन पहुंचाने की मुहिम जारी है। उमाशंकर वशिष्ठ ने कहा कि लाॅकडाउन के चलते श्रमिक वर्ग अपना रोजगार नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में निर्धन परिवारों की सेवा में सभी को बढ़चढ़ कर अपना योगदान देना चाहिए। रघुनाथ रसोई के माध्यम से आपसी सहयोग कर भोजन की व्यवस्था को निरंतर चलाया जा रहा है। सचिन लुतिया व अनिल कौशिक ने कहा कि समाजसेवा से ही अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिल रही है। पंचायती धड़ा फिराहेड़ियान सामाजिक गतिविधियों को लगातार करता चला आ रहा है।
भूखों को भोजन कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि उपनगरी ज्वालापुर में श्रमिक वर्ग बड़ी संख्या में निवास करता है। रोजी रोटी का संकट सभी के समक्ष खड़ा है। ऐसे में सभ्रांत नागरिकों को आगे आकर गरीब असहाय निर्धन परिवारों की मदद करनी चाहिए। सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार ने पंचायती धड़ा फिराहेड़ियान के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि रघुनाथ रसोई के माध्यम से सैकड़ो लोगों को पका भोजन पहुंचाया जा रहा है। हमारा भी कर्तव्य बनता है कि निराश्रितों को भोजन मिल सके और वह घर में रहकर लाॅकडाउन का पालन कर सकें। इस अवसर पर अनिल कौशिक, प्रदीप निगारे, विजय प्रधान, मधुकांत श्रोत्रिय, विपुल शर्मा, शशिकांत, दीपक मोलातिए, अखिलेश शास्त्री, संजय वशिष्ठ, संजीव कौशिक, डिंपल निगारे, बाबूराम मिश्रा, शिवम अधिकारी, उमेश लुतिए आदि मौजूद रहे।