गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट ने उठाया गरीब कन्या का विवाह कराने का बीड़ा

Social
Spread the love

राहत अंसारी


गरीब परिवार की बेटी की शादी में तन मन धन से सहयोग देगें—कमल खडका
हरिद्वार, 17 अप्रैल। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट ने गरीब कन्या का विवाह कराने का बीड़ा उठाया है। ट्रस्ट के चेयरमैन कमल खड़का ने बताया कि ट्रस्ट को जानकारी मिली थी कि ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र का एक परिवार आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण दो साल पहले सगाई करने के बावजूद बेटी का विवाह नहीं कर पा रहा है। कन्या के पिता की बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है। परिवार किराए के मकान में रहता है तथा मां दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का खर्च चला रही है।

जानकारी मिलने पर ट्रस्ट ने कन्या के विवाह में सहयोग करने का फैसला किया। 21 अप्रैल को कन्या की शादी तय हो गयी है। कमल खड़का ने कहा कि गरीब परिवार की बेटी की शादी में तन मन धन से सहयोग किया जाएगा। कमल सेठी, नितिन श्रोत्रिय, मनोज सिंह बिष्ट मानवीर चैहान ने कहा कि ऐसा कोई भी परिवार जो आर्थिक तंगी के चलते बेटी का विवाह नहीं कर पा रहा है, गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट से संपर्क कर सकता है।

ट्रस्ट द्वारा राजस्थान, मध्य्ा प्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और बिहार राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब कन्याओं का विवाह कराने में सहयोग कर रहा है। सहयोग करने वालो में बाबा नन्दलाल महाराज, अश्विनी कुमार शर्मा, मनोज सिंह बिष्ट, अशोक शर्मा, अमित शर्मा, सचिन भारद्वाज, ठाकुर सिंह, पूर्णिमा शर्मा, योगेश सोनी, दीपक सोनी, सोम भट्टराई, सुरेश गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, मुरारी विजयवर्गीय, बनवारी विजयवर्गीय, गीता देवी, सपना, जय सिंह आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *