गोकुल सिंह रावत बने यूकेडी के हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 9 सितम्बर। यूकेडी नेता गोकुल सिंह रावत को हरिद्वार विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल ने कहा कि हरिद्वार विधानसभा अध्यक्ष की घोषणा के साथ बहुत जल्द विधानसभा के समस्त वार्डों में सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा।

राजीव देशवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। पूरे शहर में सड़कें खुदी पड़ी हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। दोनों ही दल समस्याओं को दूर करने की बजाय एक.दूसरे पर आरोप. प्रत्यारोप लगाते रहे हैं। पिछले 20 सालों में हरिद्वार विधानसभा में विकास के नाम पर केवल दिखावा हुआ है। किसी भी प्रकार का कोई विकास नजर नहीं आता। जरा सी बरसात में ही शहर में जलभराव हो जाता है। घरों तक में पानी भर जाता है। सरकार जलभराव की समस्या तक का निवारण नहीं कर पाई है।

उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड क्रांति दल के साथ जुड़कर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष में सहयोग करें। केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि जनपद में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उत्तराखण्ड क्रांति दल बढ़­चढ़ कर भाग लेगा और अपना परचम लहरायेगा। हरिद्वार विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किए गए गोकुल सिंह रावत ने कहा कि यूकेडी की रीति नीतियों को आगे बढ़ाते हुए जनसमस्याओं के निदान के लिए संघर्ष किया जाएगा।

इस दौरान पूर्व केन्द्रीय उपाध्यक्षा सरिता पुरोहित, पूर्व महामंत्री चैधरी बृजबीर सिंह, पूर्व केंद्रीय प्रचारमंत्री दीपक गोनियाल, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत खुराना, राजनीश कुमार, जिला संगठन मंत्री प्रदीप कुमार मारवाड़ी, दिलीप शर्मा, रवि चौहान, शशांक सिंह बिष्ट, सचिन चौहान, लोकेश कुमार चौधरी, मनोज कुमार व विशाल आदि अनेक विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *